Menu
blogid : 15166 postid : 1141349

बुढ़ापा

innerfeeling
innerfeeling
  • 64 Posts
  • 110 Comments

चाहता ना कोई ,
फिर भी ना जाने क्यों,
आ जाता है बुढ़ापा |
तीखे व्यगों ,घृणित नजरों ,
कुटिल हसीं
का शिकार बनता है बुढ़ापा |
खुशियो में सेंध,
लगा जाता बुढ़ापा |
बेटे हो श्रवण कुमार जैसे
जन्नत की राह,
दिखाता है बुढ़ापा
शैतान हो अगर बेटे,
नरक सा बन जाता बुढ़ापा |
कभी पार्क में,कभी गलियों में
अर्थहीन चककर लगाता है बुढ़ापा |
कभी वृद्वाश्रम की मेज पर ,
सुखी आँखों में नमी लाता है बुढ़ापा |
चाहता ना कोई
फिर भी आ जाता है बुढ़ापा
उम्र के इस दौर में भी
अपनों की पहचान करवाता है बुढ़ापा |
आओ अपने बुजर्गो को मान सम्मान दिलाये
अपने प्यार से उनके बुढ़ापे को वरदान बनाये
एक हकीकत से रूबरू हो
जवानी के बाद आता सबको बुढ़ापा है
तो क्यों न बच्चो को बुजर्गो का आदर करना सिखाये
और खुद भी सुरक्षित हो जाये |

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply