Menu
blogid : 15166 postid : 1141634

इस जंगल में सभी सभ्य जानवर नजर आते है |

innerfeeling
innerfeeling
  • 64 Posts
  • 110 Comments

संसद भवन बन गया अखाडा है|
जहा पर देश के चुने नेता
अपनी पहलवानी करते नजर आते है |
मैला दामन हर किसी का
फिर भी खुद को बेहतर बताते है |
एक दूजे को नीचा दिखाने के लिए
इल्ज़ामों का पंच एक दूजे पर लगाते नज़र आते है |
जंगल बना डाला संसद भवन को
इस जंगल में सभी ‘सभ्य जानवर’ नजर आते है |
स्पीकर बेचारे की हालत
ज़ख़्मी शेर की सी कर देते
न कुछ उसकी सुनते
बस अपनी ही हाहाकार मचाते है |
इस जंगल में सभी ‘ सभ्य जानवर’
इकदूजे से लड़ते झगड़ते
सत्ता को हथियाने की खातिर
इक दूजे को नोचने में बस इक कदम दूर रह जाते |
फिर भी
इस जंगल में सभी ‘सभ्य जानवर’ नजर आते है |

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply