innerfeeling
- 64 Posts
- 110 Comments
आ जाओ कान्हा आज आ जाओ
आ जाओ पालनहार अब फिर आ जाओ
कलयुग मिटाने सतयुग लाने आ जाओ
औरत की अब दुर्गति हो रही
दर दर वो भटक रही है
एक को दबोच रहे चार चार
बच्ची बूढी और जवान
हवस का सब हो रही शिकार |
दुशासन बन गया हर इंसान
हर औरत की यही पुकार
बचाने उनकी लाज़
आज तुम आ जाओ
आ जाओ कान्हा आज आ जाओ
आ जाओ पालनहार अब फिर आ जाओ
राजनीती हो गयी गंदी
द्रोयध्न बन गया हर मंत्री
संसद में होती हाहाकार
मरने मारने को है हर कोई तैयार
इस गंदगी से बचाने हमको आज
आ जाओ पालनहार
आ जाओ कान्हा आज आ जाओ
आ जाओ पालनहार अब फिर आ जाओ
आ जाओ जब तुम पालनहार
करना यह काम
पापी को नही, पाप का करना तुम विनाश
पापी को सत्मार्ग पर चला दो
भीतर का उसके इंसान जगा दो
बन जाये हर शैतान जो इंसान
बुराई का ना रहे नामो निशां
हर और हो रामराज
आ जाओ
आ जाओ कान्हा आज आ जाओ
आ जाओ पालनहार अब फिर आ जाओ
Read Comments